Headlines

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह:नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, समाज सेवा का लिया संकल्प




अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह पेंड्रा के मल्टीपर्पस स्कूल के असेंबली हॉल में संपन्न हुआ। वर्ष 1975 में स्थापित इस संगठन के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांताध्यक्ष रामावतार अग्रवाल मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सीताराम महलवाला ने की। समारोह में छत्तीसगढ़ प्रांत के वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें प्रदेश संरक्षक भोला राम मित्तल और सुभाष अग्रवाल, युवा प्रदेश महामंत्री महेश अग्रवाल, और प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंदसहाय अग्रवाल शामिल थे। स्थानीय स्तर पर अग्रवाल सभा पेंड्रा के अध्यक्ष प्रमोद गोयल, अग्रवाल महिला मंडल गौरेला की अध्यक्ष सरिता केडिया और अग्रवाल महिला मंडल पेंड्रा की अध्यक्ष संतोष महलवाला भी विशेष रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। संरक्षक मंडल में फकीर चंद अग्रवाल, धरमप्रकाश सातूवाला, गुलाबचंद महलवाला, राजेश कुमार गर्ग और मनोज अग्रवाल (यादू भैया) शामिल थे। कार्यकारिणी में अजय सुल्तानिया ने उपाध्यक्ष, राहुल अग्रवाल ने सचिव, हर्ष गोयल ने कोषाध्यक्ष, और प्रमोद मित्तल और जगदंबा प्रसाद मित्तल ने मंत्री पद की शपथ ली। अन्य पदाधिकारियों में विकास महलवाला (कार्यक्रम प्रभारी), अतुल अग्रवाल (सदस्यता प्रभारी), दीपक अग्रवाल (मीडिया प्रभारी), अनमोल अग्रवाल (प्रचार-प्रसार प्रभारी) और मुकुल अग्रवाल (कार्यालय प्रभारी) शामिल थे। इस अवसर पर जिले भर से बड़ी संख्या में अग्रबंधु, महिलाएं और युवा साथी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि और प्रांताध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने सभी को समाज सेवा और संगठन विस्तार का संकल्प दिलाया। रामावतार अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज हमेशा समाज कल्याण, व्यापारिक हितों की रक्षा और पीड़ित मानवता की सेवा में अग्रणी रहा है। कार्यक्रम का समापन दीपक गोयल द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *