![]()
छतरपुर जिले के नौगांव थाना परिसर में सल्फास खाने वाले 35 वर्षीय राजकुमार कुशवाहा की इलाज के दौरान झांसी में मौत हो गई। शनिवार को थाने में जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई थी। पहले उसे नौगांव अस्पताल, फिर जिला अस्पताल और बाद में झांसी रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रविवार को नौगांव अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी वजह से राजकुमार मानसिक तनाव में था और उसने यह कदम उठाया। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। शुक्रवार रात शिकायत लेकर पहुंचा था थाने जानकारी के अनुसार, लाहेरा पुरवा निवासी राजकुमार कुशवाहा शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपनी पत्नी के साथ नौगांव थाने पहुंचा था। उसने अपने बड़े भाई और भतीजे के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे राजकुमार परेशान था। अगले दिन थाने में खाया सल्फास परिजनों के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 3 बजे राजकुमार फिर नौगांव थाने पहुंचा और थाना परिसर में ही कथित रूप से सल्फास का सेवन कर लिया। उसकी तबीयत बिगड़ते ही पुलिसकर्मी तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया। हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस बोली- तत्काल अस्पताल पहुंचाया था एसडीओपी अमित मेश्राम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए अपने वाहन से राजकुमार को अस्पताल पहुंचाया और उपचार शुरू कराया। उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, शिकायत से जुड़े दस्तावेज और अन्य तथ्यों की जांच के बाद ही मौत के कारणों और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Source link
छतरपुर में थाने में सल्फास खाने वाले युवक की मौत:झांसी में इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
