![]()
धौलपुर में पुलिस ने ट्रक से सर्फ एक्सेल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। निहालगंज थाना पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1-1 किलो के 67 पैकेट सर्फ एक्सेल पाउडर बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई निहालगंज थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने की। पुलिस के अनुसार, ट्रक ड्राइवर अभिमन्यु सिंह ने 18 जुलाई को निहालगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 11-12 जुलाई की रात उसका ट्रक राजाखेड़ा बाईपास रोड पर पुल से पहले खड़ा था।
इसी दौरान अज्ञात चोर ट्रक से सर्फ एक्सेल के 18 कट्टे और 4 कार्टन चुरा ले गए थे। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अन्य आरोपियों की तलाश जारी
जांच के दौरान पुलिस ने धौलपुर के शिवाजी नगर, ओंडेला रोड निवासी राजू (38) पुत्र विजेंद्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसके कब्जे से चोरी किए गए 67 पैकेट सर्फ एक्सेल पाउडर बरामद किए गए। पुलिस अब इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है और चोरी के शेष माल की बरामदगी के संबंध में भी जांच जारी है।
Source link
ट्रक से सर्फ एक्सेल चोरी का खुलासा:1 आरोपी गिरफ्तार, 67 पैकेट बरामद, 18 कट्टे और 4 कार्टन हुए थे पार
