Headlines

कैथल में सुरजेवाला का सरकार पर निशाना:बोले-खुद मारी लाठियां और आप ही माफी दे रहे, चढ़ावा चोरों पर हो कार्रवाई




कैथल में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत के नौजवानों पर हमला बोल रखा है। बच्चों पर बेदर्दी से लाठी चार्ज किया गया। ये बच्चे पूरे देश के बच्चे हैं। अगर मां-बाप से कोई गलती हो जाती है तो वह अपने बच्चों को बोल देते हैं, सॉरी बेटा। ऐसे में प्रधानमंत्री को सॉरी बोलने में क्या दिक्कत है? अमित शाह को भी क्या शर्म है? अगर वे देश के बच्चों को सॉरी बोल दें। इसकी बजाय उल्टा यह कह रहे हैं कि मैंने तुम्हें माफ किया। खुद पीटकर कह रहे हमने माफ कर दिया बच्चों को पिटवाओ, लुटवाओ उन पर पायलट गन चलाओ, यहां तक की बिहार में एके47 चलाओ और कीलगड़ी हुई लाठियां चलाओ। आप ही कह रहे हैं कि मैंने तुम्हें माफ कर दिया। वे किस बात के लिए माफ कर रहे हैं। इसलिए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को देश के बच्चों से कहना चाहिए, सॉरी बेटा, बीजेपी सरकार से यह गलती हो गई और आगे से बीजेपी सरकार ऐसी गलती नहीं करेगी। गुहणा में हुआ समारोह सुरजेवाला गांव गुहणा में नागरिक अभिनंदन समारोह में पहुंचे थे। ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप चहल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। सुरजेवाला ने कहा कि बच्चों पर रोज अत्याचार हो रहा है किसी लड़की को धमकाया जा रहा है। 15 साल के बच्चों के साथ भी अत्याचार हो रहा है। इसीलिए किसी को घर से उठाया जा रहा है। इंस्टाग्राम, फेसबुक अकाउंट बंद करवाए जा रहे किसी का इंस्टाग्राम, फेसबुक अकाउंट बंद करवाया जा रहा है। धमकियां दी जा रही है। कहा जा रहा है कि तुम्हारा करियर खराब कर देंगे, लेकिन इस बार बच्चे डरने वाले नहीं है। अगर बच्चे दोबारा खड़े हो गए तो तुम्हें लाल किला छोड़कर जाना पड़ेगा। इसलिए ध्यान रखिए युवाओं का कोई धर्म और जात नहीं होती और न ही युवा किसी इलाके से बंधा हुआ है। युवा केवल अपनी शिक्षा अपने काबिलियत से बंधा हुआ है। कहा- बीजेपी के लोग चढ़ावा चोरी कर रहे, एफआईआर कांग्रेस पर हो रही रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर में बीजेपी के लोग चढ़ावा चोरी कर रहे हैं और FIR दर्ज हमारे ऊपर हो रही है। यह कौन सा न्याय है। जिन लोगों ने भगवान के मंदिर का चढ़ावा चोरी किया है, भगवान उनके साथ कैसा व्यवहार करेगा, आप सोच सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने भी थोड़ा बहुत वेद पुराणों को पढ़ा है, जिनमें लिखा है कि भगवान के चरणों में चढ़ाया हुआ चढ़ावा चोरी करने वाले को 60000 जन्मों तक गति नहीं मिलती है। इन्होंने तो राम मंदिर के निर्माण में 40% तक का कमीशन खाया है। ऐसे लोगों को जेल भेजने की बजाय राहुल गांधी पर एफआईआर हो रही है। यह कौनसा न्याय है। उन्होंने चोरी करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *