Headlines

TRE-4 की अधियाचना BPSC को भेजी गई:परीक्षा शेड्यूल जल्द जारी होने की उम्मीद, लाइब्रेरियन ट्रांसफर के लिए खुलेगा पोर्टल, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान




बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी ने गोपालगंज में घोषणा की है कि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया के चौथे चरण (TRE-4) की अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है। आयोग से जल्द से जल्द परीक्षा का शेड्यूल जारी करने का आग्रह किया गया है। मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार चाहती है कि भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो। इसी उद्देश्य से बीपीएससी से अनुरोध किया गया है कि वह लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म करने और नियुक्ति प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए जल्द से जल्द परीक्षा का कार्यक्रम जारी करे। लाइब्रेरियन स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकेंगे
इसके अतिरिक्त, शिक्षा मंत्री ने लाइब्रेरियन के स्थानांतरण को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरियन के तबादले के लिए आवश्यक प्रावधान कर दिए गए हैं। इसके लिए जल्द ही एक ऑनलाइन पोर्टल खोला जाएगा, जिसके माध्यम से पात्र लाइब्रेरियन स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। मंत्री ने जोर देकर कहा कि बिहार सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। शिक्षकों की नियुक्ति के साथ-साथ विभागीय व्यवस्थाओं में भी सुधार किए जा रहे हैं, ताकि स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर हो और छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा विभाग सभी प्रक्रियाओं को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। फिलहाल TRE-4 को लेकर शिक्षा मंत्री के इस बयान के बाद बिहार के लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों की निगाहें अब बीपीएससी पर टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि आयोग जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम जारी कर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *