Headlines

देशभर की जनजातीय संस्कृति का पांच दिनों तक लोहरदगा में होगा समागम




भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा के डायट चिरी में छह अगस्त से दस अगस्त तक नेशनल लेबल ट्राइबल मीट का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में देशभर के भारत स्काउट और गाइड के बच्चें शामिल होंगे। झारखंड सरकार के मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद सुखदेव भगत, विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव और पूर्व राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, पूर्व एमएलसी प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. टी साहू इस कार्यक्रम का मुख्य हिस्सा होंगे। वर्ल्ड ट्राइबल डे के मुख्य अवसर पर लोहरदगा में पहली बार राष्ट्रीय स्तर के जनजातीय समागम समारोह का आयोजन भारत स्काउट और गाइड जिला कमेटी के द्वारा किया जा रहा है। पांच दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय समागम समारोह में देशभर से आए छात्र-छात्राओं के द्वारा जनजातीय संस्कृति की छटा बिखेरने का काम करेंगी। ग्रामीण मेला, वैवाहिक संस्कृति, भिन्न-भिन्न प्रकार के जनजातीय व्यंजन, लोक गीत, लोक नृत्य, हस्तशिल्प बाजार, विशिष्ट मेला, रंगोली, चित्रकला, वॉल पेन्टिंग, शारीरिक प्रदर्शन, झांकी, ग्रामीण खेल, ग्रामीण विरासत, पोस्टर लेखन, वाद्य यंत्र वादन, बैंड डिस्प्ले सहित कई आयोजन किए जाएंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ग्रामीण मेला होगा जहां बच्चें अपने राज्य और क्षेत्र के अनुसार पारंपरिक यूनिफॉर्म में नजर आएंगे। डीसी संदीप कुमार मीना, एसपी सादिक अनवर रिजवी और जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार के द्वारा निरंतर कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा की जा रही है। देशभर से आने वाले भारत स्काउट और गाइड के बच्चों को रहने की बेहतर व्यवस्था डायट चिरी में की गई है। और सारे आयोजन चिरी के मैदान और डायट परिसर में ही किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल का जायजा डीएसपी मुख्यालय समीर कुमार तिर्की ने लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश देने का भी काम किया। जिला संगठन आयुक्त सह झारखंड स्टेट ग्रोथ कॉडिनेटर के प्रयास से झारखंड के लोहरदगा में पहली बार राष्ट्रीय जनजातीय समागम समारोह का आयोजन किया जा रहा है। भारत स्काउट और गाइड लोहरदगा जिला कमिटी के द्वारा निरंतर कार्यक्रम की सफलता को लेकर समीक्षा की जा रही है। भारत स्काउट और गाइड के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय समागम समारोह में नौ अगस्त को ग्रैंड कैंप फायर का आयोजन शाम पांच बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार, पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश कुमार महतो, पूर्व राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू की गरिमामय उपस्थिति होगी। लोहरदगा में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय समागम समारोह को सफल बनाने में निरंतर अपना सहयोग और समय जिला सचिव शैलेन्द्र कुमार सुमन, कोषाध्यक्ष मुमताज अहमद,जिला ट्रेनर पुष्पा बाखला, नवनीत गौड, गाइडर संध्या सिंह, सरोज तिर्की, संध्या कुजूर,आकाश कुमार, शिक्षक राजबीर चौधरी सहित अन्य सदस्यों के द्वारा दिया जा रहा है। जिला सचिव शैलेन्द्र कुमार सुमन ने लोहरदगा जिलेवासियों से राष्ट्रीय जनजातीय समागम समारोह में शामिल होकर बच्चों के मनोबल को बढ़ाने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *