Headlines

कोरबा में 8 जुआरी गिरफ्तार, 1.40 लाख नकद जब्त:हसदेव नदी किनारे सूने मकान में चल रहा था जुआ, कोतवाली-साइबर सेल ने छापा मारकर पकड़ा




कोरबा पुलिस ने शहर में अवैध जुआ पर बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के फोकटपारा स्थित हसदेव नदी किनारे एक सूने मकान में चल रहे जुआ फड़ पर साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान 8 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 1 लाख 40 हजार 500 रुपए नकद, ताश की गड्डियां और कई वाहन जब्त किए हैं। यह कार्रवाई अवैध जुआ पर लगाम लगाने के लिए की गई है। पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि नदी किनारे के सुनसान इलाके में बड़े पैमाने पर जुआ खिलाया जा रहा है। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने एक योजना बनाई। पुलिस ने घेराबंदी कर दी दबिश टीम ने घेराबंदी कर अचानक दबिश दी। पुलिस की तेज कार्रवाई के कारण जुआ खेल रहे लोगों को भागने का मौका नहीं मिला। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के फोकटपारा में नदी किनारे एक सूने मकान में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। इस पर कोतवाली पुलिस ने रेड कार्रवाई की। 1.40 लाख रुपए जब्त उन्होंने बताया कि मौके से 1 लाख 40 हजार 500 रुपए बरामद किए गए हैं और कुल आठ आरोपियों को पकड़ा गया है। इनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर खान, अनवर खान, हुसैन खान, अब्दुल रशीद, अमरसिंह, दिनेश केशरवानी और मो. असरफ के रूप में हुई है। सभी आरोपी कोरबा के पुरानी बस्ती और आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस जुआ फड़ के मुख्य संचालक और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध जुआ, सट्टा और नशे के कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है। सूचना के आधार पर ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *