![]()
लॉयंस क्लब जयपुर डायमंड की साल 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने रविवार को जिम्मेदारी संभाल ली। सी-स्कीम स्थित होटल हॉलिडे इन में आयोजित इंस्टॉलेशन सेरेमनी ‘वैष्णवी-2026’ में प्रीती सक्सेना को क्लब अध्यक्ष, मदन मोहन पालीवाल को सचिव और वीरेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष वशिष्ठ ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए सेवा, समर्पण और नेतृत्व की भावना के साथ समाजहित में काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पीडीजी अंजना जैन ने इंस्टॉलेशन ऑफिसर, आर.एस. मदान ने इंडक्शन ऑफिसर और सी.एस. तोमर ने की-नोट स्पीकर के रूप में संबोधित किया। स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण पर रहेगा फोकस नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रीती सक्सैना ने कहा कि क्लब इस साल स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और मानव सेवा से जुड़े जनकल्याणकारी प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता देगा। निवर्तमान अध्यक्ष ममता पंचोली ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए सेवा कार्यों की निरंतरता बनाए रखने का संदेश दिया। कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद समारोह में पीडीजी आलोक अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन आशीष शर्मा और जोन चेयरपर्सन दीपक शर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक शंभू दयाल अग्रवाल और विनय पराशर रहे। उनके साथ योगेश भारद्वाज, गुरमीत सिंह और कोमल चौहान ने भी आयोजन की जिम्मेदारी निभाई। क्लब की नई कार्यकारिणी अध्यक्ष – प्रीती सक्सैना
सचिव – मदन मोहन पालीवाल
कोषाध्यक्ष – वीरेंद्र सिंह
प्रथम उपाध्यक्ष – पराग श्रीवास्तव
द्वितीय उपाध्यक्ष – डॉ. राजीव वशिष्ठ
संयुक्त सचिव (प्रथम) – धीरज शर्मा
संयुक्त सचिव (द्वितीय) – अनुप्रा शर्मा
टेमर – सुधीर सिंगल
टेल ट्विस्टर – सादिक निर्माण विभिन्न समितियों का भी गठन
कार्यक्रम के दौरान क्लब की विभिन्न समितियों का गठन किया गया। इनमें ब्लड डोनेशन, डायबिटीज और आई चेकअप, कैंसर केयर, ग्रीन इंडिया अभियान, महिला सशक्तिकरण, एजुकेशन, यूथ मोटिवेशन, सोशल वर्क, दिव्यांग सहायता, फूड फॉर हंगर, स्पोर्ट्स, मीडिया और कम्युनिकेशन समेत कई समितियां बनाई गईं। इन समितियों के माध्यम से पूरे साल सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्य किए जाएंगे।
Source link
लॉयंस क्लब जयपुर डायमंड की नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी:प्रीती सक्सेना बनीं अध्यक्ष, शपथ ग्रहण समारोह में सेवा कार्य बढ़ाने का संकल्प
