Headlines

जालंधर के नकोदर चौक पर कार और स्कूटी की टक्कर:हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग को आई चोट, दो लड़कियों ने CPR देकर बचाई जान




जालंधर में नकोदर रोड पर एक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक अनियंत्रित कार ने स्कूटी सवार बुजुर्ग (अंकल) को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी सांसें थमने लगीं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद दो लड़कियों ने बिना वक्त गंवाए बुजुर्ग को CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया। लड़कियों की सूझबूझ और सही समय पर दी गई इस मेडिकल मदद की वजह से बुजुर्ग की जान बच गई और वे खतरे से बाहर आ गए। इसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग अपनी स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही बुजुर्ग सड़क पर जा गिरे और उन्हें सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके परलोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
चोट लगने के बाद बुजुर्ग बेहोश हुए चोट लगने के कारण बुजुर्ग बेहोश हो चुके थे और उनकी धड़कनें व सांसें काफी धीमी पड़ गई थीं। स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई थी और हर बीतता सेकंड उनकी जिंदगी पर भारी पड़ रहा था। ऐसे में एम्बुलेंस का इंतजार करना घातक साबित हो सकता था।
दो लड़कियों ने उनको दिया CPR तभी वहां से गुजर रही दो लड़कयों ने स्थिति की गंभीरता को समझा। उन्होंने बिना डरे तुरंत आगे आकर बुजुर्ग को सड़क पर लेटाया और उन्हें CPR देना शुरू किया। काफी देर तक लगातार चेस्ट कम्प्रेशन (छाती को दबाना) और सांस देने की प्रक्रिया जारी रखने के बाद बुजुर्ग के शरीर में हलचल हुई और उनकी सांसें वापस लौटने लगीं। जिसके बाद लोगों ने व्हील चेयर बुजुर्ग अंकल को अस्पताल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *