Headlines

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक:मंगलनाथ से निकली कावड़ यात्रा; पंडित बोले-शुभ योग में पूजा का विशेष महत्व




सावन महीने के पहले सोमवार को शाजापुर जिले में शिवभक्ति का उल्लास देखने को मिला। सुबह से ही शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंगलनाथ महादेव, ओंकारेश्वर महादेव, जयेश्वर महादेव और नीलकंठ महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर पूरे दिन ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयघोष से गूंजते रहे। नैनावद के लिए रवाना हुई कावड़ यात्रा मंगलनाथ महादेव मंदिर में सुबह 10 बजे महाआरती आयोजित की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक कर जल अर्पित किया। मंदिर समिति के तत्वावधान में कावड़ यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु पवित्र जल लेकर उज्जैन जिले के ग्राम नैनावद स्थित महाकाल मंदिर के लिए रवाना हुए। वहां भगवान महाकाल का जलाभिषेक और पूजन किया जाएगा। शुभ योग में पूजा का विशेष महत्व पंडित राम ने बताया कि इस वर्ष सावन का पहला सोमवार सुकर्मा योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ संयोग में आया है। उनके अनुसार, इस दिन शिव उपासना, रुद्राभिषेक और जलाभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व है। उन्होंने बताया कि सावन के आगामी सोमवार भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष फलदायी रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *