Headlines

बांसवाड़ा जिला हॉस्पिटल में मरीजों की ऑनलाइन होगी मॉनिटरिंग:रेफर करते ही दूसरे हॉस्पिटल को मिल जाएगी पूरी जानकारी




बांसवाड़ा की स्वास्थ्य सेवाओं को हाईटेक बनाने की दिशा में जिला हॉस्पिटल में ‘सेतु रेफरल इंफॉर्मेशन सिस्टम’ की शुरुआत की गई। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव ने क्यूआर स्कैनर को स्कैन कर इस डिजिटल व्यवस्था की शुरुआत की। इसके लागू होने से अब जिले से उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर किए जाने वाले मरीजों के इलाज की पूरी डिटेल की ऑनलाइन मॉनिटरिंग संभव होगी। क्यूआर स्कैन करते ही खुलेगा रेफरल पोर्टल
जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव ने बताया कि हॉस्पिटल में लगाए गए विशेष क्यूआर स्कैनर को स्कैन करते ही डिजिटल पोर्टल खुल जाएगा। इसमें मरीज की जानकारी दर्ज करते ही उसका रेफरल ऑनलाइन अपडेट हो जाएगा, जिससे संबंधित हॉस्पिटल को तत्काल सूचना मिल जाएगी। आरएनटी मेडिकल कॉलेज ने तैयार किया सिस्टम
यह डिजिटल पोर्टल आरएनटी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर द्वारा विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य संभाग के जिला हॉस्पिटल और उच्च चिकित्सा संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर इलाज मिल सके। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को ट्रेनिंग दीं
नई व्यवस्था लागू करने से पहले कलेक्ट्रेट सभागार में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उदयपुर से आए विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ ने पोर्टल की कार्यप्रणाली और इसके उपयोग के बारे में बताया। चिकित्सा मंत्री के निर्देशों पर हुई शुरुआत
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी(CMHO) डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि चिकित्सा मंत्री के बांसवाड़ा दौरे के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुरूप इस तकनीक को लागू किया गया है। वहीं, आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राहुल जैन ने कहा कि यह पहल बांसवाड़ा जिला अस्पताल और उदयपुर के एमबी चिकित्सालय के बीच एक मजबूत डिजिटल सेतु का काम करेगी। कार्यक्रम में पीएमओ डॉ. राजीव गौतम, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. योगेश कांचा, उप-प्राचार्य डॉ. ममता डामोर, उप नियंत्रक डॉ. डीके गोयल, आरसीएचओ डॉ. दिनेश कुमार भाबोर, डॉ. योगेश जोशी, डीपीओ ललित सिंह झाला सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *