Headlines

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, नरसिंहपुर में जश्न:कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई; ढोल-नगाड़ों पर झुमे, बोले- यह जनता के भरोसे की जीत




दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार भाजपा को हरा दिया है। जीत की खबर आते ही नरसिंहपुर कांग्रेस दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर डांस किया, पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। 6,056 वोटों से जीती कांग्रेस दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 6,056 वोटों के अंतर से करारी शिकस्त दी। जीत की खबर मिलते ही सोमवार को नरसिंहपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। पूर्व गृह मंत्री के बूथ पर भी हारी भाजपा इस चुनाव की सबसे खास बात यह रही कि पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के खुद के पोलिंग बूथ (क्रमांक 121) पर भी भाजपा पिछड़ गई। इस बूथ पर कांग्रेस को 291 वोट मिले, जबकि भाजपा के खाते में 264 वोट ही आए। कार्यकर्ता बोले- यह जनता के भरोसे की जीत है जश्न मना रहे कार्यकर्ताओं ने इसे कांग्रेस की नीतियों और आम जनता के भरोसे की जीत बताया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और प्रदेश नेतृत्व को इस जीत की बधाई दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *