Headlines

राजस्थान सफाई मजदूर संघ की पाली जिला कार्यकारिणी घोषित:लक्ष्मण ढंजा को जिला मंत्री, कानाराम को उपजिला मंत्री की मिली जिम्मेदारी




राजस्थान सफाई मजदूर संघ राज्य स्तरीय ट्रेड यूनियन की पाली जिला कार्यकारिणी की घोषणा सोमवार को की गई। जिला अध्यक्ष द्वारका प्रसाद जावा ने बताया कि लक्ष्मण ढंजा को जिला मंत्री, कानाराम रल को उपजिला मंत्री, ओमप्रकाश रल को वरिष्ठ सलाहकार, देवाराम ढंजा को सलाहकार, दिलीप जावा को कोषाध्यक्ष तथा रवि आदित्य को उपकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नरेन्द्र कण्डारा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश उटवाल एवं विक्रम रल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अशोक रल को आर सचिव, अशोक जावा को एस सचिव, विनोद विजवान एवं महेन्द्र पी. खिंची को कार्यालय सचिव और मुकेश गुजराती को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी में राकेश कण्डारा, नरपत कण्डारा, राजू जमादार, राजम राजकियावास और भोजूमल आदिवाल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। संघ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी से संगठन को मजबूत करने, सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने और उनकी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की अपेक्षा जताई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *