Headlines

दतिया उपचुनाव में जीत पर नीमच कांग्रेस ने मनाया जश्न:आतिशबाजी कर बांटी मिठाई, शहर में निकाली रैली




दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत के बाद नीमच में भी जश्न का माहौल देखा गया। जीत की खबर मिलते ही नीमच जिला कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सड़कों पर उतर आए और विजय उत्सव मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने शहर के प्रमुख मार्गों से एक विशाल रैली निकाली, जिसका समापन विजय टॉकीज चौराहे पर हुआ। यहां कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दतिया की जीत पर खुशी व्यक्त की। विजय उत्सव में जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती और ब्लॉक अध्यक्ष मोनू लोकस मुख्य रूप से मौजूद रहे। उनके साथ ओम दीवान, बृजेश सक्सेना, राकेश अहीर, गजेंद्र यादव, अनिल चौरसिया, मुकेश कालरा, विकास यादव, इलियास कुरैशी, साबिर मसूदी, कमल मित्तल, विमल शर्मा, योगेश प्रजापति, पृथ्वीसिंह वर्मा और भानु प्रताप सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। नेताओं ने इस जीत को प्रदेश सरकार के खिलाफ जनता का जनादेश बताया। उन्होंने कहा कि दतिया की इस सफलता से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *