Headlines

इस बार यूरोप नहीं, एशिया बना भारतीयों की पसंद:थाईलैंड-वियतनाम-जापान की बुकिंग तेज, यूरोप की महंगी फ्लाइट्स से बदला ट्रैवल ट्रेंड




इस बार गर्मियों की छुट्टियों में भारतीय पर्यटक यूरोप के बजाय एशियाई देशों की सैर करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके पीछे मुख्य कारण यूरोप जाने वाली उड़ानों का महंगा किराया, गर्मी और पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण उड़ानों के रास्ते को लेकर चिंता है। वहीं, एशियाई देशों के लिए कम समय की उड़ानें, कम खर्चा और वीजा के आसान नियमों ने ध्यान तेजी से आकर्षित किया है। एशिया के लिए फैमिली बुकिंग सालाना आधार पर 30-40% बढ़ी एशियाई देशों की बुकिंग में वृद्धि देश – बुकिंग में वृद्धि जापान- 30% थाईलैंड- 30-35% वियतनाम- 30-40% बाली-कंबोडिया- 25% – 30% फिलीपींस- 20% तक बुकिंग में यूरोप की हिस्सेदारी 2024- 25-30% 2025- 23-27% 2026- 15-20% सोर्स: यात्रा ऑनलाइन ओमान: जनवरी-मई महीने में 3.31 लाख भारतीय पहुंचे। एशिया में वृद्धि एशिया के लिए फैमिली बुकिंग सालाना आधार पर 30-40% बढ़ी है। मई-जून 2026 में कुल बुकिंग में 25-35% का उछाल आया है। इस अवधि में यूरोप में 10-15% की कमी दर्ज की गई है। भारतीय पर्यटकों को लुभाने की कोशिश कर रहे पश्चिम एशिया के कई देश पश्चिम एशिया में पिछले चार महीनों से जारी संघर्ष के कारण पर्यटन क्षेत्र पर बुरा असर पड़ा था। अब इसे फिर से पटरी पर लाने के लिए यूएई, सऊदी अरब और ओमान जैसे देश भारतीय पर्यटकों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। ये देश भारत के लिए आकर्षक ट्रैवल ऑफर और प्रमोशन ला रहे हैं, साथ ही एयरलाइंस के साथ मिलकर फ्लाइटों की संख्या भी बढ़ा रहे हैं। यूएई के रास अल खैमाह टूरिज्म डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुताबिक 2030 तक हर साल 35 लाख विजिटर्स लाने का लक्ष्य है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *