Headlines

माहेश्वरी समाज ने पर्यावरण संरक्षण का दिया मैसेज:बुजुर्गों की याद में नीम, गुलमोहर, बेल, अमलतास और कदम के पौधे लगाए, महाआरती के बाद किया वृक्षारोपण




रायपुर जिला माहेश्वरी सभा की ओर से रविवार को माहेश्वरी भवन डुंडा में भगवान महेश की महाआरती और स्वजनों की स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के वरिष्ठजनों और समाजबंधुओं की मौजूदगी में भगवान महेश की महाआरती से हुई। महाआरती के बाद समाजबंधुओं ने अपने-अपने स्वजनों की याद में छायादार पौधे लगाए। नीम, गुलमोहर, बेल, अमलतास, कदम और पारिजात सहित कई पौधे रोपे गए। प्रत्येक पौधे को स्वजनों की स्मृति से जोड़ा गया। इसके जरिए पर्यावरण बचाने और आने वाली पीढ़ी के लिए हरियाली बनाए रखने का संदेश दिया गया। वृक्षारोपण में समाज के कई लोगों ने किया सहयोग कार्यक्रम में रायपुर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष उमेश राठी, सचिव सूरज प्रकाश राठी, प्रचार-प्रसार प्रभारी प्रदीप बियानी और कार्यक्रम संयोजक दीपक बूब, मनोज एम. राठी, श्रीनिवास चांडक व राजेश बियानी सहित पदाधिकारी और समाजबंधु मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर राठी, पूर्व अध्यक्ष सुरेश मूंधड़ा, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री नारायण राठी, कोषाध्यक्ष अजय सारडा, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मोहता सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री निलेश मुंधड़ा ने किया। वृक्षारोपण में समाज के कई लोगों ने सहयोग किया। बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गुरूर माहेश्वरी सभा से गोपाल राठी और संतोष टावरी भी पहुंचे। भावेश राम नायक की ओर से पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए गए, जिसके लिए सभा ने उनका आभार जताया। समाजबंधुओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे वृक्षारोपण अभियान जारी रखने की बात कही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *