Headlines

मोगा पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार:हेरोइन, अफीम, भुक्की और अवैध शराब बरामद; कई आरोपी गिरफ्तार




मोगा जिला पुलिस ने 2 अगस्त को अवैध शराब और नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ और शराब बरामद की। पुलिस ने सभी मामलों में मुकदमे दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान थाना बधनी कलां पुलिस ने गांव रामा निवासी कश्मीर सिंह उर्फ गोपा को 20 बोतल पंजाब हीर सौंफी शराब सहित गिरफ्तार किया। वहीं थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने धूरकोट रणसिंह निवासी सुखा सिंह को 24 बोतल सुपर हिम्मत सौंफी शराब के साथ काबू किया। सभी के खिलाफ केस एनडीपीएस एक्ट के तहत भी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली। थाना धर्मकोट पुलिस ने धर्मकोट निवासी मंगल को 110 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया। थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में संदीप सिंह उर्फ मड्डी से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसी थाना क्षेत्र में राजस्थान के पवन कुमार जाट और शंकर लाल जाट को 1 किलोग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया गया। थाना कोट ईसे खां पुलिस ने विजय सिंह, हरनूर सिंह, हरिंदर सिंह और रणजोध सिंह उर्फ अजे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 45 ग्राम हेरोइन और 50 नशीली गोलियां बरामद कीं। थाना समालसर पुलिस ने रोडे निवासी अंशदीप सिंह उर्फ आशू को 15 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। इसके अलावा थाना सदर मोगा पुलिस ने मसीता निवासी मनजीत सिंह को एक कैंटर सहित गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 80 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल वाहन भी जब्त कर लिया है। मोगा पुलिस का कहना है कि नशा और अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *