Headlines

बाइक साइड लेने के विवाद में प्रॉपर्टी कारोबारी घायल:लहूलुहान हालत में हॉस्पिटल में भर्ती, CCTV फुटेज से जांच में जुटी पुलिस




नागौर में सोमवार की शाम बाइक को साइड में करने पर शुरू हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। बाइक सवार युवक और कार सवार लोगों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में विवाद के बाद प्रॉपर्टी कारोबारी धारूराम तलवार लेकर पहुंचा और कार सवार युवकों पर हमला कर दिया गनीमत रही कि तलवार से किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। इसी बीच दोनों पक्षों में हुई आपसी झड़प में प्रॉपर्टी कारोबारी धारूराम घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जेएलएन जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना शहर के डेह चौराहे के पास पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने सोमवार की देर शाम करीब 7.30 बजे हुई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक दूसरों पर तलवार से वार करते हुए दिखाई दे रहा है। पहले देखिए… घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें कार सवार युवकों से हुई थी झड़प
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रोपर्टी कारोबारी धारूराम के पास बाइक थी, इसी दौरान कार में आए बदमाशों ने उसे गाड़ी साइड में लगाने के लिए कहा और बहस करने लगे। कुछ ही देर में बहस बढ़ गई और मारपीट की नौबत आ गई। इसी दौरान धारूराम अपने नजदीकी ऑफिस से तलवार लेकर पहुंचा और कार सवार लोगों पर हमला कर दिया। हालांकि लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसमें वह घायल हो गया। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल धारूराम को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। कोतवाली थाना एएसआई गुमानाराम ने बताया कि पुलिस ने घायल के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रहे हैं, जिससे पूरी घटना और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सके। मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *