बरनाला में गैस सिलेंडर विवाद ने लिया हिंसक रूप:किराना स्टोर में घुसकर हमला, तीन लोग गंभीर रूप से घायल




बरनाला में एक किरयाना स्टोर पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस हमले में दुकान मालिक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सोमवार को शहर के मुख्य बस स्टैंड रोड स्थित ‘तुलसी’ किरयाना स्टोर पर हुई। पुलिस पड़ताल के अनुसार, यह विवाद सुबह खाली रसोई गैस सिलेंडर को लेकर शुरू हुआ था। सुबह करीब 10:30 बजे जोधपुर निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा, जो गैस सिलेंडर सप्लायर है, ‘तुलसी’ किरयाना स्टोर पर डिलीवरी देने पहुंचा था। खाली सिलेंडर न होने की बात पर उसकी दुकानदारों से तीखी झड़प और हाथापाई हो गई थी। सुबह का यह विवाद उस समय खूनी मोड़ ले गया जब शाम को जसप्रीत अपने कई हथियारबंद साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा। हमलावरों ने दुकान में घुसकर दुकान मालिक दीपक कुमार, उनके भाई अवनीश कुमार और पुरुषोत्तम दास पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। धारदार हथियारों के इस्तेमाल से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस बोली- हमलावरों की पहचान की जा रही है इस घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में भय का माहौल है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दर्ज होगा पर्चा घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लिया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। जांच अधिकारी ने बताया कि सुबह के झगड़े का मेडिकल रुक्का और शिकायत प्राप्त हुई थी। अब शाम को हुए इस हमले को लेकर घायलों की मेडिकल इंजरी रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज में दिख रहे हमलावरों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जल्द गिरफ्तारियां की जाएंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *