Headlines

Kota Monsoon Update | Weak Monsoon Forecast & Rain Alert in Rajasthan


कोटा5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोटा में सावन के छठे दिन भी आसमान में बादल छाए हैं। हल्की हवा चल रही है। मौसम सुहावना बना हुआ है। लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन नॉर्थ (उत्तर) की तरफ शिफ्ट हो गई। राज्य के ऊपर बना लो-प्रेशर एरिया कमजोर होकर साइक्लोनिक सर्कुलेशन में तब्दील हो गया।

इस कारण कोटा संभाग के कुछ भागों में बारिश कम होगी। मौसम विभाग ने 7 अगस्त को कोटा, बूंदी बारां,झालावाड़ में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटे में जिले में 1.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस सीजन में 3 अगस्त तक औसत से 34% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 3 अगस्त तक औसत 378.8 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 250 मिमी बारिश हुई है।

सोमवार को शहर में बादल छाए रहे। शाम के वक्त रिमझिम बरसात हुई। जिसके चलते गर्मी व उमस से लोग परेशान रहे। मौसम में उतार चढ़ाव के चलते पारा भी 2 डिग्री तक बढ़ गया। अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री व न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शहर में शाम साढ़े 5 बजे तक 0.8 एमएम बारिश हुई।

सुबह 8 बजे तक चंबल के बांधों की स्थिति

बांध क्षमता 4 अगस्त 3 अगस्त तक
गांधी सागर 1312 फीट 1298.26 फीट 1298.24 फीट
राणा प्रताप सागर 1157 फीट 1139.63 फीट 1139.66 फीट
जवाहर सागर 980 फीट 972.2 फीट 972.3 फीट
कोटा बैराज 854 फीट 852.20 फीट 851.80 फीट

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *