Headlines

डीएम के निर्देश पर बदला ट्रांसफार्मर:पश्चिम दुआरा गांव में 8 दिन से ठप थी बिजली सप्लाई, जनसुनवाई में हुआ समाधान




जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने जनसुनवाई में मिली बिजली की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की। उनके निर्देश पर पश्चिम दुआरा गांव में खराब ट्रांसफार्मर बदल दिया गया, जिससे बिजली सप्लाई फिर से चालू हो गई। विकासखंड अमेठी के पश्चिम दुआरा गांव के विवेक ने शिकायत की थी कि उनके गांव में करीब 8 दिन से बिजली नहीं आ रही है। ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी, खासकर बच्चों और छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा था। विभाग ने खराब ट्रांसफार्मर बदल दिया जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। विभाग ने खराब ट्रांसफार्मर बदल दिया और बिजली सप्लाई बहाल कर दी। इससे ग्रामीणों को राहत मिली। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई सरकार की प्राथमिकता है, जिससे समस्याओं का समय पर समाधान होता है। विवेक ने त्वरित समाधान के लिए जिलाधिकारी और बिजली विभाग का आभार जताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *