Headlines

सम्राट कैबिनेट की बैठक में 30 एजेंडें पास:संग्रहालयों में 35 पदों पर वैकेंसी, 30 नए वाटर कैनन और 8 नए वाहन खरीदेगी सरकार




सम्राट कैबिनेट की बैठक में 30 एजेंडों पर मुहर लगी है। राज्य में हरित हाइड्रोजन के उत्पादन और इसके इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए बिहार हरित हाइड्रोजन नीति-2026 के ड्राफ्ट को मंजूरी दी गई है। संग्रहालयों में 35 पदों पर अस्थायी नियुक्ति की मंजूरी दी गई है। नियमित नियुक्ति होने तक इन पदों को संविदा/निविदा के आधार पर भरा जाएगा। राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए 30 नए वाटर कैनन और 8 नए वाहन खरीदे जाएंगे। इसके लिए कुल 62.52 करोड़ रुपए की प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। कैमूर और रोहतास के 177 गांवों के 21,644 घरों को ग्रिड से जोड़ने के लिए RDSS के तहत पहले स्वीकृत योजना की लागत को संशोधित किया गया। इस योजना की लागत अब 117.80 करोड़ से बढ़ाकर 361.86 करोड़ रुपए कर दी गई है। वजन और माप से जुड़े नियमों को लागू करने के लिए बिहार विधिक माप विज्ञान (GATC) नियमावली-2026 को मंजूरी दी गई। इसके अलावा वजन-माप से जुड़े नियमों के प्रवर्तन को लेकर संशोधन नियमावली-2026 को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा पोषण कार्यक्रम के तहत खाद्य उत्पादों की आपूर्ति होगी। पटना के बहादुरपुर सेक्टर-6 स्थित बिहार राज्य आवास बोर्ड की जर्जर कॉलोनी का पुनर्विकास किया जाएगा। इसके लिए NBCC (India) Ltd. के साथ MoU करने की मंजूरी दी गई है। बहादुरपुर सेक्टर-5 में 8.5 एकड़ जमीन पर परियोजना टीवी टावर के पास बहादुरपुर सेक्टर-5 में आवास बोर्ड की 8.5 एकड़ जमीन पर स्व-वित्तपोषित परियोजना विकसित की जाएगी। इसके लिए NBCC के साथ MoU करने और परियोजना से जुड़े जरूरी फैसले लेने के लिए बिहार राज्य आवास बोर्ड को अधिकृत किया गया है। मुंगेर में 7 किमी सड़क के लिए 115.90 करोड़ मंजूर मुंगेर के तारापुर विधानसभा क्षेत्र में वंशीपुर से बिहमा तक करीब 7 किमी सड़क का निर्माण/पुनर्निर्माण किया जाएगा। यह सड़क धोबई, गोगाचक, रोलसीहा मंदिर और गोगनगंज होते हुए जाएगी। इसके लिए 115.90 करोड़ रुपए की संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। मुंगेर में सड़क निर्माण के लिए 87.63 करोड़ मंजूर सात निश्चय-2 के तहत मुंगेर के रनगांव-भागलपुरा पथ से धौनी होते हुए बिराय तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 87.63 करोड़ रुपए की संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *