Headlines

चंगोराभाठा में लूटपाट करने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार:48 घंटे में पुलिस ने दबोचा, मोबाइल-चेन और एक्टिवा जब्त




राजधानी के चंगोराभाठा इलाके में राह चलते युवक से मारपीट कर चांदी की चेन और मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को डी.डी. नगर थाना पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा भी बरामद कर ली। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, 5 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे चंगोराभाठा बाजार स्थित बाबा चौक के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने एक युवक को रोककर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उसके गले से चांदी की चेन और जेब में रखा मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर 7 जुलाई को डी.डी. नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने रजत सेन उर्फ हर्ष (19) और लक्की ध्रुव (19), दोनों निवासी मटकोड़वापारा, चंगोराभाठा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात कबूल कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटा हुआ सामान बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *