Headlines

पूर्व-पार्षद की 5 करोड़ की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर:सरकारी जमीन पर मैरिज गार्डन और चारदीवारी बना ली थी, जेल में बंद है आरोपी




अजमेर में मंगलवार को हिस्ट्रीशीटर और पूर्व पार्षद हाजी अलीम के अवैध कब्जे पर एक्शन हुआ। पुलिस और अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA) ने डेढ़ बीघा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया। इस जमीन की कीमत करीब 5 करोड़ रुपए हैं। हाजी अलीम ने इस सरकारी जमीन पर कब्जा कर मैरिज गार्डन, चारदीवारी और अन्य कॉमर्शियल निर्माण कर रखा था। पुलिस की रिपोर्ट और ADA की जांच के बाद मंगलवार को बुलडोजर से पूरा अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया। DGP के अभियान के तहत अपराधियों पर सख्ती एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ ने बताया- अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क और अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई के निर्देश हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि हिस्ट्रीशीटर हाजी अलीम ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कॉमर्शियल निर्माण कर रखा था। इसी कड़ी में कृष्णगंज थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर हाजी अलीम की अवैध संपत्ति को चिन्हित कर ADA को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई थी। आरोपी हिस्ट्रीशीटर सिविल लाइन थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में अभी जेल में बंद है। आगे देखें कार्रवाई की तस्वीरें…

ADA ने नोटिस के बाद की कार्रवाई ADA के डिप्टी कमिश्नर जयपाल सिंह राठौड़ ने बताया- पुलिस विभाग से शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच कराई गई थी। जांच में जमीन ADA की होना और अवैध कब्जा पाया गया। नियमानुसार नोटिस जारी करने और सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद मंगलवार को डेढ़ बीघा भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया। भारी पुलिस जाब्ते के बीच चला बुलडोजर कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रीय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़, ADA डिप्टी कमिश्नर जयपाल सिंह राठौड़, कृष्णगंज थानाधिकारी अरविंद चारण सहित पुलिस और ADA का भारी जाब्ता तैनात रहा। पूरे अभियान के दौरान बुलडोजर से अवैध निर्माण को जमींदोज कर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। यह खबर भी पढ़ें….. 42 लाख की ठगी करने वाला पूर्व पार्षद-हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:सरकारी जमीन में बनी दुकानें बेची, गांव में फरारी काट रहा था



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *