Headlines

पत्नी के हत्यारे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार:6 दिन बाद पकड़ा; दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर टांके कूदी थी महिला




बालोतरा जिले की पचपदरा पुलिस ने दहेज प्रताड़ना मामले में सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया। साथ ही गवाहों के बयान लेने के बाद पति को डिटेन कर पूछताछ की गई। इसमें प्रताड़ित और परेशान की बात स्वीकार करने पर उसे पकड़ लिया। दरअसल, मृतका फरना का अपने पति मुबारक खान के साथ कम दहेज लाने की बात को लेकर अक्सर विवाद होता था। आरोपी पति मुबारक खान विवाह के बाद से ही कम दहेज लाने की बात कहकर मृतका को लगातार तंग और प्रताड़ित करता था। मृतका ने इस संबंध में पहले भी अपने पीहर पक्ष को आरोपी पक्ष को प्रताड़ित करने के संबंध में बताया था। पीहर पक्ष ने आरोपी और उसके परिजनों को समझाया था, लेकिन दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित करने का सिलसिला जारी रहा। 6 दिन पहले पानी के टांके में कूदकर सुसाइड किया पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई को आरोपी के दहेज को लेकर ताने एवं प्रताड़ित किए जाने से आहत होकर मृतका फरना अपने पीहर जाने के लिए रवाना हुई। रास्ते में उसने अपने चाचा बाबू खान के खेत में बने पानी के टांके के पास अपना थैला एवं चुन्नी रखकर पानी के टांके में कूदकर सुसाइड कर लिया। सृचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पहुंचकर शव को बाहर निकाला। मृतका के पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच की गई। आरोपी को गिरफ्तार किया जांच अधिकारी बाबुलाल मुरारिया डीएसपी की ओर से घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मृतका का पोस्टमॉर्टम करवाकर आवश्यक दस्तावेज लिए गए। मामले में मृतका के पीहर पक्ष एवं स्वतंत्र गवाहों के बयान लिए। आरोपी मुबारक खान (25) पुत्र गुलाब खान निवासी नवोडाबेरा, पुलिस थाना पचपदरा को डिटेन किया गया। जांच के दौरान तथ्य सामने आए कि आरोपी मृतका को कम दहेज लाने की बात को लेकर प्रताड़ित और परेशान किया जाता था। उससे आहत होकर सुसाइड किया गया। इस पर पुलिस ने आरोपी पति मुबारक खान को गिरफ्तार कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *