Headlines

Bhopal City Update | Power Cuts & New Railway Ticket Rules 2026



तत्काल टिकट में बदलाव
पहली बार यह तय किया गया है कि जो व्यक्ति अपना या अपने परिवार के सदस्य का टिकट बनवाने आएगा, उसे अन्य लोगों की तुलना में प्राथमिकता मिलेगी। साथ ही टोकन लेने के लिए पहचान और संबंध साबित करने वाले दस्तावेज भी अनिवार्य होंगे। पढ़ें पूरी खबर…

5 अगस्त से शुरू होंगे अतिरिक्त फेरे

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 01925 कानपुर सेंट्रल–मदुरई स्पेशल 5 अगस्त से 26 अगस्त तक प्रत्येक बुधवार कुल चार अतिरिक्त फेरे लगाएगी। ट्रेन कानपुर सेंट्रल से सुबह 8:10 बजे रवाना होगी।

वहीं गाड़ी संख्या 01926 मदुरई–कानपुर सेंट्रल स्पेशल 8 अगस्त से 29 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार कुल चार फेरे संचालित करेगी। यह ट्रेन मदुरई से रात 2:30 बजे प्रस्थान करेगी। पढ़ें पूरी खबर

श्रावण मेले के श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ

श्रावण मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेलवे ने विशेष सुविधा देने का निर्णय लिया है। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल से होकर संचालित पांच ट्रेनों को जयपुर मंडल के इसरदा रेलवे स्टेशन पर दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। यह व्यवस्था 3, 10, 17 और 24 अगस्त 2026 को लागू रहेगी, ताकि मेले में आने-जाने वाले यात्रियों को यात्रा में अतिरिक्त सुविधा मिल सके। पढ़ें पूरी खबर

इन इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली

  • सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक डी.के. देवस्थली फेज-1 एवं 2, पल्लवी नगर, ओपल रीजेंसी, विक्टोरिया पार्क, सुरेंद्र रेजीडेंसी, बावड़िया कलां गांव, सौमित्र विहार, वरुण सोसायटी एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक गैस राहत अस्पताल, मौलाना आजाद अस्पताल, मेन रोड एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक पलासी गांव, एलेक्सर ग्रीन, नाइस स्पाच कॉलोनी, राजनगर पलासी, प्रिंस पैराडाइज एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक संजीव नगर, पुलिस हाउसिंग, नयापुरा, नेवरी गांव, हनुमान कॉलेज एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक पीएमएवाई मल्टी, डायमंड सिटी, कस्तूरी कोर्टयार्ड, राजधानी परिसर एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ई-5 सेक्टर, पुलिस क्वार्टर, ई-5 विट्ठल मार्केट, स्टेट बैंक ऑफ इंदौर, ई-5 गिरीश कुंज, एपेक्स बैंक एफ-टाइप क्वार्टर, एपेक्स बैंक डी-ब्लॉक क्वार्टर, एपेक्स बैंक गेस्ट हाउस, ई-5 बघीरा अपार्टमेंट, ई-4 एवं ई-5 सेक्टर, ई-4/31 एसएसडी टॉवर, 10 नंबर मार्केट एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक ओम नगर, सावन नगर, हलालपुर बस स्टैंड, बैरागढ़ रोड, लेक लैंड गार्डन, आर.के. रेजीडेंसी, सिटी वॉक, शांत जी की कुटिया, बैरागढ़ थाना एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लालघाटी पेट्रोल पंप, विला अपार्टमेंट, लालघाटी चौराहा, बरेला गांव, लालघाटी रोड, कोहेफिजा अस्पताल, कलेक्टर कार्यालय, कमिश्नर कार्यालय, भोपाल मोटर्स, लोकायुक्त कार्यालय एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक विनीत कुंज ए-सेक्टर, अनुपम अस्पताल, सी-आई हाइट्स, साईं स्टील, ऐनो बंगला, राजहर्ष कॉलोनी, बंजारी डी-सेक्टर, कोलार थाना एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक रीगल होम्स, राजोरा फार्म्स, बंगाली कॉलोनी, साताक्षी गार्डन, पूर्वांचल फेज-2, शिवलोक फेज-6, फेज-2, न्यू श्रीराम परिसर एवं आसपास के इलाके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *