Headlines

पंचकूला में पुलिस ERV गाड़ी को पिकअप ने मारी टक्कर:झगड़ा सुलझाने गई थी पुलिस, महिला की कार पहले पिकअप ड्राइवर ने मारी टक्कर




पंचकूला में हादसे के बाद सड़क से वाहनों को हटवा रही पुलिस की सरकारी ERV गाड़ी को तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ERV आगे खड़ी टाटा पंच कार से जा भिड़ी। हादसे में पुलिस की सरकारी गाड़ी के आगे और पीछे दोनों तरफ नुकसान हुआ। मामले में सेक्टर-14 थाना पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचकूला में ERV इंचार्ज E/HC सुखदेव सिंह ने बताया कि अमरटैक्स चौक पर गाड़ियों के एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। सूचना के बाद वह SPO कुलजीत सिंह और चालक सिपाही निर्मल सिंह के साथ सरकारी ERV लेकर अमरटैक्स चौक पहुंचे। मौके पर टाटा पंच कार और महिंद्रा पिकअप खड़ी थीं। दोनों गाड़ियों के चालक भी मौके पर मौजूद थे। हादसे के कारण सड़क पर जाम लग रहा था। ERV स्टाफ ने दोनों चालकों को डिवाइडिंग रोड से गाड़ियां हटाकर सेक्टर-15 की तरफ वाले रोड पर खड़ा करने के लिए कहा। पहले टाटा पंच को मारी टक्कर, फिर ERV से भिड़ी
शिकायत के मुताबिक टाटा पंच चालक श्रेया ने कार को सेक्टर-15 की तरफ जाने वाली सड़क पर ERV के आगे खड़ा कर दिया। इसके बाद पिकअप चालक अविनाश यादव अपनी गाड़ी लेकर वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए ERV गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के चलते ERV आगे खड़ी टाटा पंच से टकरा गई।
सरकारी गाड़ी को आगे-पीछे से नुकसान
पुलिस के मुताबिक हादसे में ERV के आगे और पीछे दोनों हिस्सों में काफी नुकसान हुआ है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने राजीव कॉलोनी सेक्टर-17 निवासी पिकअप चालक अविनाश यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ BNS की धारा 281, 125 और 324(4) के तहत FIR नंबर 182, दिनांक 4 अगस्त 2026 दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *