Headlines

नूंह में रिश्वत लेते बिजली निगम के 2 कर्मचारी अरेस्ट:क्लर्क-लाइनमैन ने नया मीटर बदलने के लिए मांगे रुपए, एसीबी टीम ने 5 हजार लेते दबोचा




हरियाणा के नूंह जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार देर शाम बिजली निगम के एक क्लर्क और एक लाइनमैन को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नूंह शहर के गोशाला रोड पर की गई। एसीबी नूंह के प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला के अनुसार, बिजली बिल में सुधार और खराब मीटर बदलवाने के लिए बिजली निगम के कर्मचारियों ने उससे 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। महिला ने सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने के बजाय एसीबी से संपर्क किया। योजना बनाकर किया गया अरेस्ट शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने एक योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। तय योजना के तहत, जैसे ही महिला ने आरोपियों को 5 हजार रुपए की रिश्वत दी, मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों कर्मचारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नूंह जिले के गुलालता गांव निवासी फारूक के रूप में हुई है, दूसरा आरोपी पलवल जिले के सांपनकी गांव निवासी सलमान है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, जांच जारी एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उनसे गहन पूछताछ जारी है। जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि इस रिश्वत मामले में बिजली निगम का कोई अन्य कर्मचारी या अधिकारी भी शामिल है या नहीं। एंटी करप्शन ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा। रिश्वत मांगने या लेने वाले किसी भी सरकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *