![]()
सोहागपुर थाना क्षेत्र के कोटमा गांव में गुरुवार सुबह मजदूर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान कोटमा निवासी मुलू ढीमर (55) के रूप में हुई है, जो रामजानकी मंदिर के पास रहते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 2 बजे तक मृतक शराब के नशे में मुख्य मार्ग के पास हंगामा कर रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी थी। इसके बाद उन्होंने सड़क किनारे एक खुले स्थान पर छानी की लकड़ी में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। बताया गया है कि वे ईंट के सहारे ऊपर चढ़े और फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने मजदूर का शव फांसी पर लटका देखा। उन्होंने तत्काल डायल-112 और सोहागपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक के बच्चों, परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
Source link
शहडोल में मजदूर ने लगाई फांसी:ग्रामीण बोले-रात 2 बजे तक शराब के नशे में कर रहा था हंगामा; मेंटल हेल्थ भी ठीक नहीं
