Headlines

सोहना के फार्म हाउस में आग, दो कर्मचारी झुलसे:हायर सेंटर किए गए रेफर, फायर ब्रिगेड की टीम को बुझाने में लगे दो घंटे




गुरुग्राम जिले के सोहना में भीम बाग फार्म हाउस में आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति जल गई। इस अग्निकांड में फार्म हाउस के दो कर्मचारी झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गुरुग्राम रेफर कर दिया गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फार्म हाउस से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते फायर ब्रिगेड की टीमें नहीं पहुंचती, तो आग आसपास के क्षेत्र में भी फैल सकती थी, जिससे बड़े नुकसान की आशंका थी। झुलसे कर्मचारियों को किया हायर सेंटर रेफर आग की चपेट में आने से फार्म हाउस में कार्यरत निजाम और आमिर के हाथ बुरी तरह झुलस गए। उन्हें पहले नागरिक अस्पताल, सोहना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गुरुग्राम के अस्पताल में रेफर कर दिया। फायर ब्रिगेड के अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही दो गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया था। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू किया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस अग्निकांड में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *