![]()
पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के लकड़ही टोला में चाचा ने जादू-टोना के शक में अपने ही भतीजे की टांगी से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नंदू रजवार के पुत्र चनका रजवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रभु रजवार को लंबे समय से शक था कि उसके भतीजे की पत्नी जादू-टोना करती है। जिसकी वजह से उसकी बेटी बीमार रहती है। इसी गलतफहमी और अंधविश्वास के चलते उसने इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया। अचानक हुए हमले में चनका को संभलने का मौका तक नहीं मिला। टांगी के गहरे वार से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हमले के दौरान पत्नी भागकर बची घटना के दौरान चनका की पत्नी भी घर में मौजूद थी। जैसे ही आरोपी प्रभु रजवार ने हमला किया, वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकली। वारदात के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी अपनी बेटी की बीमारी को लेकर काफी समय से मानसिक तनाव में था। बार-बार जादू-टोना की बात करता था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गांव में इस घटना को लेकर भय और आक्रोश दोनों का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार सूचना मिलते ही उंटारी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रभु रजवार को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में अंधविश्वास को हत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
Source link
भतीजे की पत्नी करती है जादू-टोना; बेटी रहती है बीमार:पलामू में चाचा ने भतीजे को टांगी से काटा, आरोपी गिरफ्तार
