Headlines

नारनौल में युवक की मौत पर कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन:डैम में मिला था शव, आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग




हरियाणा के नारनौल में नांगल चौधरी के गांव बनिहाड़ी निवासी एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों और परिजनों ने नारनौल स्थित लघु सचिवालय में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपकर मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। 13 जून को हुआ लापता ज्ञापन के अनुसार गांव बनिहाड़ी निवासी नितिन ने बताया कि उसका बड़ा भाई 35 वर्षीय अनिल 13 जून 2026 को रोजाना की तरह नांगल चौधरी स्थित अपनी वर्कशॉप जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 14 जून को मिला शव परिजनों का आरोप है कि अगले दिन 14 जून को उन्हें सूचना मिली कि अनिल का शव एक डैम से बरामद हुआ है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने मृतक के चेहरे पर गहरे चोट के निशान, सिर में चोट तथा दो दांत टूटे हुए देखे। बाद में 15 जून को नागरिक अस्पताल नारनौल में पोस्टमार्टम कराया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चेहरे पर कई चोटों का उल्लेख है। साजिश के तहत हत्या ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि घटना वाले दिन शाम करीब सात बजे मृतक को डैम चौकीदार प्रशांत के साथ डैम पर देखा गया था। इसके बाद चौकीदार से संपर्क करने पर उसने स्पष्ट जवाब नहीं दिया और बाद में वह भी गायब हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि डैम चौकीदार प्रशांत तथा अन्य लोगों ने साजिश के तहत अनिल की हत्या कर शव को डैम में फेंक दिया, ताकि इसे हादसा दिखाया जा सके। नहीं हुई कोई कार्रवाई शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उन्होंने 19 जून 2026 को इस संबंध में एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में ग्रामीणों ने लघु सचिवालय में धरना देकर पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की। ज्ञापन सौंपा धरना समाप्त होने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपा। एसपी ने ग्रामीणों की बात सुनते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *