Headlines

ऑटोमोबाइल्स दुकान की आड़ में अफीम की गोलियां बेचते गिरफ्तार:तस्कर कर रहा था अवैध नशे का कारोबार, 32 हजार 284 गोलियां की जब्त




जोधपुर ग्रामीण की डीएसटी और बोरूंदा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध नशीली गोलियों के कारोबार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने ऑटोमोबाइल्स दुकान की आड़ में अफीम से बनी नशीली गोलियों की तस्करी करने वाले शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी से भारी मात्रा में 32 हजार 284 अफीम निर्मित नशीली गोलियां जब्त की गई हैं। पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज आईजी द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसपी पंकज के निर्देशन व एएसपी भोपालसिंह लखावत के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया को एएनटीएफ नागौर के निरीक्षक इमरान खान से इनपुट मिला था। इस सूचना के आधार पर डीएसटी और बोरूंदा पुलिस की टीम ने कस्बे स्थित टाक ऑटोमोबाइल्स पन्नालाल एंड नारायणलाल संस पर दबिश दी। तस्कर के दुकान और मकान में एक साथ कार्रवाई पुलिस टीम ने गुलशन कॉलोनी बोरूंदा निवासी दुकान मालिक पन्नालाल पुत्र नारायणलाल टाक कलाल की ऑटोमोबाइल्स दुकान और रिहाइशी मकान पर एक साथ दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अफीम से बनी 32 हजार 284 नशीली गोलियों का जखीरा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी पन्नालाल को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पुलिस थाना बोरूंदा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच पीपाड़ शहर थानाधिकारी को सौंपी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *