Headlines

पाकुड़ में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़:20 लीटर स्प्रिट बरामद, एक गिरफ्तार; 180 मिलीलीटर की 100 खाली कांच की बोतलें जब्त




पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत करणघाटी गांव में पुलिस ने नकली शराब बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक व्यक्ति तारेश साह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से नीले रंग के प्लास्टिक जार में लगभग 20 लीटर स्प्रिट और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि करणघाटी में जितेन साह और तारेश साह अपने घर के पीछे एक झोपड़ी में अवैध रूप से नकली शराब बनाकर बेच रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पाकुड़ एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मिली जानकारी को सत्यापित करते हुए गोपनीय तरीके से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान झोपड़ी से रॉयल स्टैग के स्टीकर चिपके हुए 180 मिलीलीटर की 100 खाली कांच की बोतलें, 375 मिलीलीटर की 40 खाली कांच की बोतलें, रॉयल स्टैग के 375 मिलीलीटर के स्टीकर का एक बंडल, 750 मिलीलीटर के 30 स्टीकर, रॉयल स्टैग कंपनी की 180 मिलीलीटर शराब से भरी 20 बोतलें और रॉयल स्टैग के 150 प्लास्टिक ढक्कन बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त, एक नीले रंग के प्लास्टिक जार में लगभग 20 लीटर स्प्रिट भी जब्त की गई। पुलिस ने मौके से करणघाटी निवासी तारेश साह को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि तारेश साह और उसके पुत्र जितेन साह मिलकर यह अवैध धंधा चला रहे थे। गिरफ्तार व्यक्ति का पुत्र जितेन साह फिलहाल फरार है और पुलिस उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *