Headlines

अयोध्या में लूट और चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार:जेवरात और एलईडी टीवी बरामद, घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा




अयोध्या में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्या पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूट और चोरी के दो अलग-अलग मामलों में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए आभूषण और एक एलईडी टीवी बरामद किया है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है। सुबह तड़के घेराबंदी कर की गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अशोक कुमार व उनकी टीम ने गुरुवार सुबह करीब 4:55 बजे कार्रवाई की। जीआईसी तिराहा से जेल के पीछे स्थित मर्चरी हाउस होते हुए रेलवे स्टेशन मालगोदाम के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी पहले से थे वांछित गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम गौड़ उर्फ अमिष्ट गौड़ निवासी खानपुर मसौधा (थाना पूराकलंदर), हिमांशू गौड़ निवासी गायत्री नगर कॉलोनी, सहादतगंज (थाना कैंट) और अनुराग यादव उर्फ गोलू निवासी खोजनपुर अमौना रानीबाजार (थाना पूराकलंदर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों लूट और चोरी के मामलों में वांछित चल रहे थे। अन्य मामलों की भी होगी जांच बरामद सामान के आधार पर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों की जिले में हुई अन्य चोरी और लूट की घटनाओं में भी भूमिका रही है या नहीं। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित अरुण कुमार सिंह ने बरामदगी पर पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए सामान मिलने पर संतोष जताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *