Headlines

नाथद्वारा में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक भी जब्त; पुलिस को देखकर भागने लगे, घेराबंदी कर पकड़ा




राजसमंद पुलिस ने नाथद्वारा में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13.35 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल की गई यामाहा बाइक भी जब्त की गई है। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस की यह लगातार चौथी बड़ी कार्रवाई है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर भागे थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया – पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन और डीएसपी शिप्रा राजावत के सुपरविजन में 5 अगस्त को चित्रकूट हनुमानजी मंदिर के पास नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 13.35 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। दोनों आरोपियों की हुई पहचान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शैतान सिंह (24) उर्फ दिलीप सिंह निवासी सिंहाड़, नाथद्वारा और गुलाम हुसैन (32) निवासी माटा मोहल्ला, कांकरोली के रूप में हुई है। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज, नेटवर्क की जांच शुरू पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया और इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं। कार्रवाई में श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस के साथ एनडीपीएस सेल और डीएसटी टीम की भी अहम भूमिका रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *