![]()
नौबस्ता के मछरिया में एक युवती के लव मैरिज कर मुस्लिम से हिंदू बनने पर पड़ोसियों ने खुन्नस पाल ली। आरोप है कि पड़ोसी बेटी को दोबारा मुस्लिम धर्म में वापसी कराने का दबाव बना रहे हैं। इनकार पर वर्ष 2018 से कई बार हमला कर चुके हैं, जिसमें एक बेटी की मौत भी हो चुकी है। इसी बात को लेकर बीते मंगलवार को एक बार फिर हमला कर दिया। स्थानीय पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़ित ने गुरुवार को डीसीपी साउथ कार्यालय पहुंच कर गुहार लगाई। वर्ष 2018 में युवक से की थी लव मैरिज मछरिया निवासी रशीद अहमद ने बताया कि उनके 8 बच्चों में सबसे बड़ी बेटी हिना ने वर्ष 2018 में आवास विकास में रहने वाले युवक से लव मैरिज की थी। इसके बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया। इसके बाद पड़ोसी बेटी को दोबारा धर्म में वापसी करवाने के लिए दबाव बनाने लगे। इनकार पर कई बार हमला किया। आरोप है कि 5 सितंबर 2021 को आरोपियों ने घर पर हमला करते हुए पथराव किया। हमले में तीसरे नंबर की बेटी गुलफ्शां भी घायल हुई, जिसने 15 दिन बाद दम तोड़ दिया था। आरोप है कि तब थाने में शिकायत करने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नहीं हुआ। घटना के बाद आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और 16 अक्टूबर 2022 को फिर हमला किया, जिसमें एक बेटे का हाथ टूट गया, तब कोर्ट के माध्यम से मुकदमा दर्ज करवाना पड़ा। 4 अगस्त को पड़ोसी ने एक बार फिर की मारपीट इधर बीते 4 अगस्त को पड़ोसी और उसके साथियों ने बेटे कासान पर हमला कर दिया। शोर गुल सुन परिवार के अन्य सदस्य दौड़े तो उन्हें भी पीट कर लहूलुहान कर दिया। आरोप है थाने में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसपर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी से गुहार लगाई। डीसीपी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, जांच के आदेश दिए गए हैं।
Source link
मुस्लिम से हिंदू बनने पर पड़ोसियों ने किया हमला:लव मैरिज कर धर्म अपनाया था, परिजन बोले- मारपीट में घायल बेटी ने दम तोड़ा था
