Headlines

पीएम मोदी से मिलेंगे हरियाणा के कॉमनवेल्थ गेम्स विजेता:पंचकूला का सम्मान समारोह स्थगित, जल्द होगी नई तारीख की घोषणा




कॉमनवेल्थ गेम्स में देश और हरियाणा का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान के लिए हरियाणा सरकार की ओर से 7 अगस्त को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में प्रस्तावित कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ी 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने शुक्रवार को प्रस्तावित सम्मान समारोह स्थगित करने का फैसला लिया है। सरकार की ओर से अब प्रधानमंत्री से खिलाड़ियों की मुलाकात के बाद जल्द ही भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में होने वाले इस कार्यक्रम में पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। देश के 13 में से 7 गोल्ड हरियाणा के खिलाड़ियों के नाम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन में हरियाणा की अहम भूमिका रही। भारत ने कुल 13 स्वर्ण पदक जीते, जिनमें से 7 स्वर्ण पदक हरियाणा के खिलाड़ियों के खाते में आए। हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश के लिए कुल 10 पदक जीते। करीब 13 करोड़ के कैश अवॉर्ड की तैयारी हरियाणा सरकार खिलाड़ियों के सम्मान में करीब 13 करोड़ रुपए के कैश अवॉर्ड वितरित करने की तैयारी में है। प्रस्तावित समारोह में करीब 2 हजार युवा खिलाड़ियों के भी शामिल होने की योजना थी। सरकार का उद्देश्य पदक विजेताओं को सम्मानित करने के साथ प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों का भी उत्साह बढ़ाना है। पदक विजेताओं के साथ प्रतिभागी खिलाड़ी भी होंगे सम्मानित सरकार सिर्फ पदक जीतने वाले खिलाड़ियों तक सम्मान सीमित नहीं रखेगी। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले इन खिलाड़ियों का सम्मान प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायी होगा। पीएम से मुलाकात के बाद होगा नया कार्यक्रम तय 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के कारण हरियाणा सरकार का प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित किया गया है। खिलाड़ियों की प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद राज्य सरकार जल्द ही सम्मान समारोह की नई तारीख तय करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में ताऊ देवीलाल स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने की तैयारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *