Headlines

नेता प्रतिपक्ष संध्या का इस्तीफा खारिज, काम करने के दिए निर्देश




रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा की नेता प्रतिपक्ष संध्या राव का इस्तीफा निरस्त करते हुए उन्हें पूर्ववत पद पर बने रहने के निर्देश दिए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र (पप्पू) बंजारे ने इस संबंध में आदेश जारी किया, जिसके बाद संध्या राव ने भी अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए इस्तीफा वापस ले लिया। बता दें कि संध्या राव ने 26 जुलाई को नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद गांधी भवन, रायपुर में पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू की मौजूदगी में वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई गई। बैठक में पदाधिकारियों ने एकमत से कहा कि संध्या राव पार्टी की सक्रिय व जुझारू नेत्री हैं, और उनके हटने से संगठन को राजनीतिक नुकसान होगा। इसके बाद प्रदेश प्रभारी महामंत्री (संगठन) मलकीत सिंह गेंदू के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष बंजारे ने इस्तीफा अस्वीकार कर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि वे नपा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभालती रहेंगी। जिला नेतृत्व की समझाइश और वरिष्ठों के आग्रह पर संध्या राव ने पार्टी में आस्था जताते हुए पहले की तरह संगठन व जनहित में कार्य करने की सहमति दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *