जालंधर में महिंद्रा पिकअप चुराकर ले जाते कार सवार चोर।
जालंधर में चोर महज डेढ़ मिनट में सड़क किनारे खड़ी महिंद्रा पिकअप चोरी कर फरार हो गए। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मोहल्ले के शिव मंदिर के पास खड़ी पिकअप को चुराते हुए आरोपी नजर आ रहे हैं।
.
गाड़ी चोरी होने का पता चलने पर मालिक ने पुलिस को शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। किशनपुरा निवासी लक्की ने बताया कि वह दूध सप्लाई का काम करता है। रोजाना की तरह उसने अपनी महिंद्रा पिकअप सड़क किनारे खड़ी की थी। इसके बाद घर चला गया।
शुक्रवार को काम पर जाने के लिए घर से निकला तो गाड़ी मौके पर नहीं मिली। इसके बाद उसने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक की, जिसमें चोर गाड़ी लेकर जाते हुए दिखाई दिए। लक्की ने मामले की शिकायत थाना रामामंडी पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
देखिए चोरी की 3 PHOTOS:-

CCTV में गाड़ी में आते दिखे चोर।

गाड़ी के पास घुमता चोर।

कार को गली में मोड़कर पिकअप के पीछे खड़ा कर दिया।
रात 3 बजकर 10 मिनट पर आते हैं तीन युवक
CCTV फुटेज के अनुसार, गुरुवार रात करीब 3:10 बजे तीन लोग कार से किशनपुरा पहुंचे। उन्होंने कार को गली में मोड़कर पिकअप के पीछे खड़ा कर दिया। कार से एक युवक उतरा, जिसने सफेद कपड़े से चेहरा ढक रखा था। वह पहले आसपास और CCTV कैमरों की ओर देखता है। इसके बाद वह पिकअप के ड्राइवर साइड का दरवाजा खोलने का प्रयास करता है।
पिकअप का लॉक तोड़कर गाड़ी लेकर फरार
कुछ देर बाद युवक गाड़ी के पिछले हिस्से में जाता है और डाले के अंदर टॉर्च से देखकर सामान की जांच करता है। इसके बाद वह पिकअप का लॉक तोड़कर गाड़ी लेकर फरार हो जाता है। इस दौरान कार में सवार उसके दो साथी अंदर ही बैठे रहते हैं और पिकअप के पीछे-पीछे कार लेकर मौके से निकल जाते हैं।
