Headlines

गाजियाबाद में चौथे दिन लगातार बारिश से मौसम सुहावना:तापमान में गिरावट से भी उमस भरी गर्मी से राहत, अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट




गाजियाबाद में शुक्रवार को चौथे दिन भी लगातार बारिश हो रही है। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। लेकिन दोपहर के समय बारिश शुरू हुई। शहर के अलग अलग क्षेत्रों के अलावा देहात में डासना, मोदीनगर, मुरादनगर, लोनी और भोजपुर में भी बारिश हो रही है। 4 अगस्त से हर रोज बारिश हो रही है। लगातार बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है, हवा की गति सामान्य होने के बाद आसमान में लगातार बादल छाए हुए हैं। उमस भरी गर्मी से राहत लगातार हो रही बारिश से उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है। आज न्यूतनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 31. डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। हवा की गति भी सामान्य है, इससे पहले गुरुवार सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुककर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 4 अगस्त को 8 मिमी बारिश हुई। 5 और 6 अगस्त को 28 मिमी बारिश दर्ज की गई। आज 7 अगस्त को जिले में 7 मिमी बारिश की संभावना है। जुलाई में 196 मिमी बारिश रिकॉर्ड मौसम विभाग के अनुसार, जुलाई में गाजियाबाद में कुल 196 मिमी बारिश हुई। 8 और 9 जुलाई को अच्छी बारिश हुई थी। इसके बाद कई दिनों तक गर्मी और उमस बनी रही। 20 जुलाई से फिर बारिश का दौर शुरू हुआ। 24 जुलाई को हल्की बारिश हुई, 27 जुलाई की शाम अच्छी बारिश दर्ज की गई। 28 जुलाई को दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई, जबकि 29 जुलाई को हल्की फुहारें पड़ीं। अगले 3 दिन बारिश के आसार अगस्त की शुरुआत भी हल्की बारिश के साथ हुई है। 1, 2 और 4 अगस्त को भी जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई। 5, 6 और 7 अगस्त को भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। अगले 3 दिन भी बारिश जैसा मौसम बने रहने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *