Headlines

यमुनानगर में स्कूल जाने की बात कहकर निकली युवती लापता:छोटी बहन को लेने गई थी, देर रात तक इंतजार करते रहे परिजन




यमुनानगर के गांधीनगर थाना क्षेत्र की शिव नगर कॉलोनी से 21 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर गांधीनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शिव नगर कॉलोनी निवासी युवक ने बताया कि उसकी 21 वर्षीय बहन वीरवार की सुबह करीब 11 बजे घर से यह कहकर निकली थी कि वह स्कूल से अपनी छोटी बहन को लेने जा रही है। उस समय घर पर उनकी मां मौजूद थीं। रात तक परिजन करते रहे इंतजार परिजनों के अनुसार, युवती काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी। जब उन्होंने स्कूल जाकर पता किया तो जानकारी मिली कि वह वहां पर भी नहीं आई। इसके बाद रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। रातभर उसका इंतजार किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अंततः परिवार ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। गांधीनगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर लापता का मामला दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है और संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है। वहीं आसपास के पुलिस स्टेशन में भी उसकी फोटो भेज दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *