Headlines

Rahul Gandhi Instagram AMA Session


नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
राहुल ने गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर अपने ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन में युवाओं के सवालों के जवाब दिए। - Dainik Bhaskar

राहुल ने गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर अपने ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन में युवाओं के सवालों के जवाब दिए।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर अपने ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन में युवाओं के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने कई रोचक सवालों के भी जवाब दिए।

लाइव सेशन के दौरान उन्होंने पॉलिटिक्स के साथ-साथ निजी पसंद, मां सोनिया गांधी के पालतू डॉग ‘नूरी’, झारखंड के छात्र आंदोलन, पालतू जानवर और मजाकिया सवालों के भी जवाब दिए।

सेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पसंदीदा भाजपा नेता, संविधान को प्रभावित करने वाली विचारधाराएं जैसे कई मुद्दे शामिल रहे।

सवाल: क्या आप बैटमैन हैं? जवाब: बस इतना समझ लीजिए कि मुझे और बैटमैन को किसी ने कभी एक ही कमरे में साथ नहीं देखा। उनके इस जवाब पर भी लोगों ने प्रतिक्रियाएं दीं।

राहुल गांधी ने सेशन से पहले सोशल मीडिया पर युवाओं और जेन-जी से सवाल पूछने की अपील की थी।

राहुल गांधी ने सेशन से पहले सोशल मीडिया पर युवाओं और जेन-जी से सवाल पूछने की अपील की थी।

सवाल: छात्र आंदोलन की सबसे अच्छी रील? जवाब: जंतर-मंतर की कई रील्स आई थीं। लेकिन आधी रात को पीएम हाउस से जो वीडियो आए थे, वे सबसे अच्छे थे। उनमें एक नए, घबराए हुए प्रधानमंत्री नजर आए।

सवाल: भाजपा का सबसे पसंदीदा नेता कौन है? जवाब: इसके जवाब में उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लिया। उन्होंने कहा- मैं उनके साथ अच्छी तरह घुल-मिल जाता हूं। वह बहुत अच्छे हैं और सैन्य इतिहास के विशेषज्ञ हैं। हेलो अंकल अमरिंदर।

लाइव सेशन में पालतू डॉग ‘नूरी’ को भी दिखाया।

लाइव सेशन में पालतू डॉग ‘नूरी’ को भी दिखाया।

सवाल: डॉग पैरेंट होने की सबसे अच्छी बात क्या है? जवाब: मैं खुद डॉग पैरेंट नहीं हूं, लेकिन मेरा मानना है कि जानवर हमारे साथ इस धरती पर रहते हैं, हम उनके मालिक नहीं हैं। उन्हें सम्मान, प्यार और स्नेह मिलना चाहिए।

दरअसल, राहुल ने AMA सेशन के दौरान मां सोनिया गांधी के पालतू डॉग ‘नूरी’ को भी कैमरे पर दिखाया था। इसी बात पर एक यूजर ने उनसे यह सवाल किया था।

राहुल ने मजाकिया अंदाज में नूरी का परिचय कराते हुए यह भी कहा कि यह उनकी मां का डॉग है और इसे वीडियो में दिखाने पर वे नाराज भी हो सकती हैं।

झारखंड में PSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के विरोध में स्टूडेंट्स 25 जुलाई से आंदोलन कर रहे हैं।

झारखंड में PSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के विरोध में स्टूडेंट्स 25 जुलाई से आंदोलन कर रहे हैं।

सरकारों को स्टूडेंट्स की बात सुननी चाहिए

  • एक यूजर ने झारखंड में हो रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा सवाल पूछा। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि सरकारों को छात्रों की बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं की चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए और उनकी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।
  • यह संवाद ऐसे समय हुआ है, जब राहुल हाल के दिनों में छात्रों और युवाओं से लगातार संपर्क बढ़ा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने NEET पेपर लीक को लेकर आंदोलन करने वाले छात्रों से मुलाकात की थी और सोशल मीडिया के जरिए भी लगातार युवाओं से संवाद कर रहे हैं।
  • वहीं, पीएम मोदी समेत कई अन्य राजनीतिक नेता भी युवाओं तक पहुंच बनाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं।

——

ये खबर भी पढ़ें…

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 5 घंटे की अनुमति:प्रयागराज में छात्रों से संवाद कार्यक्रम को प्रशासन की मंजूरी, 20 शर्तें लगाईं

प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी है। 8 अगस्त को केपी ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम के लिए शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक पांच घंटे की अनुमति मिली है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *