'भास्कर समाधान' का असर…अधूरी सड़क का निर्माण हुआ पूरा:सावित्रीबाई चौधरी बनीं आज की 'पब्लिक स्टार'; आपकी शिकायत भी पहुंच सकती है जिम्मेदारों तक




इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। ( आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… ) वार्ड 52 की पार्षद सावित्रीबाई चौधरी बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 52 के खाती मोहल्ला, मुसाखेड़ी निवासी मगन सिसोदिया ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया था। पहले मलबा डाल दिया गया, बाद में सिर्फ पेचवर्क कर दिया गया, जिससे बारिश में कीचड़ और फिसलन की समस्या बढ़ गई थी। कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही थी। शिकायत पोस्ट होते ही आज की ‘पब्लिक स्टार’ पार्षद सावित्रीबाई चौधरी ने तत्काल संज्ञान लिया और अधूरी सड़क का निर्माण पूरा कराया। सड़क बनने के बाद क्षेत्रवासियों को राहत मिली। एप से लोगों को मिल रहा समाधान सुदामा नगर: बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू, अंधेरे से मिली राहत वार्ड 82 के सुदामा नगर, 60 फीट रोड निवासी अक्षय श्रीवास ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि क्षेत्र की एक स्ट्रीट लाइट पिछले 5-6 दिनों से और पास की दो अन्य स्ट्रीट लाइट करीब 15 दिनों से बंद थीं, जिससे रात में सड़क पर पूरी तरह अंधेरा रहता था। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग ने संज्ञान लिया और सभी स्ट्रीट लाइटें चालू कराकर समस्या का समाधान किया। इसकी पुष्टि स्वयं शिकायतकर्ता ने करते हुए लिखा कि अब स्ट्रीट लाइट चालू हो गई है। गंदगी, सड़क और चेंबर की समस्याओं से जूझ रहे इंदौरवासी खजराना: टूटा चेंबर, सड़क पर बह रहा गंदा पानी वार्ड 37 के खजराना निवासी रविंद्र ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र का चेंबर टूट गया है, जिससे गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। संगम नगर: बंद स्ट्रीट लाइट से रातभर रहता है अंधेरा वार्ड 4 के स्ट्रीट नंबर-6, कृष्णा बाग कॉलोनी, संगम नगर निवासी रवि नीमा ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कई दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद है, जिससे रात के समय पूरे क्षेत्र में अंधेरा रहता है। उन्होंने जल्द स्ट्रीट लाइट चालू कराने की मांग की है। विष्णु पुरी: 10-12 दिनों से नहीं उठा कचरा, बढ़ा मच्छरों का प्रकोप वार्ड 74 के विष्णु पुरी निवासी शिवम ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि पिछले 10-12 दिनों से क्षेत्र में कचरा पड़ा हुआ है, लेकिन उसकी सफाई नहीं की गई। कचरे के कारण मच्छर और मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द सफाई कराने की मांग की है। सुखलिया: मुख्य सड़क पर बड़ा गड्ढा, हादसों का बढ़ा खतरा वार्ड 22 के सुखलिया निवासी प्रकाश मीणा ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की मुख्य सड़क पर काफी बड़ा गड्ढा बन गया है। यह सड़क करीब 10 कॉलोनियों को जोड़ती है। गड्ढे के कारण बस और टैंकर जैसे भारी वाहन असंतुलित हो जाते हैं और पहले भी दो टैंकर पलट चुके हैं। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह मंच आमजन और प्रशासन के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बन चुका है। एप को यूजर्स के लिए सरल बनाया गया है और इसमें कई उपयोगी फीचर्स जोड़े गए हैं। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी भी एप पर अपडेट कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी भी अपनी कार्रवाई की जानकारी साझा कर सकेंगे। शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचेगी। अधिकारी मैप पर लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकेंगे और समाधान होने पर शिकायतकर्ता को एप के माध्यम से इसकी जानकारी भी दे सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को रियल टाइम में प्रशासन तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। यह मंच लोगों को अपनी बात सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *