Headlines

सीआरपीएफ जवान की सड़क हादसे में हो गई मौत:छुट्टी पर आया था घर, मां से मिलने निकला था जवान, बोलेरो से टकराई स्कूटी




छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। जशपुर में हादसे में घायल होने के बाद उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान छुट्टी खत्म होने से पहले अपनी मां से मिलने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसका सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम सोनक्यारी निवासी फ्रेडिक जॉन एक्का (45) सीआरपीएफ की 133वीं बटालियन में तैनात था। वर्तमान में उसकी ड्यूटी मणिपुर राज्य में थी। फ्रेडिक जॉन एक्का करीब एक माह पहले छुट्टी पर घर आया था। छुट्टी के दौरान वह जशपुर जिले के मनौरा स्थित घर में रह रहा था। बोलेरो से टक्कर, इलाज के दौरान मौत सीआरपीएफ जवान की छुट्टी समाप्त होने वाली थी। इसके पहले वह अपनी मां से मिलने दो दिन पहले स्कूटी से मनौरा से ग्राम सोनक्यारी जा रहा था। ग्राम टेंपो के पास सामने से आ रहे बोलेरो वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में फ्रेडिक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बोलेरो चालक ने ही घायल जवान को पिकअप वाहन की मदद से मनौरा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जशपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में जवान का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जवान की मौत की खबर से परिजन सदमे में हैं। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया। मामले की केस डायरी जशपुर जिले के लिए भेजी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *