![]()
गुरुग्राम जिले के सोहना क्षेत्र की हिल टाउन सोसाइटी में एक युवक की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई है। मृतक की पहचान बंद कॉलोनी निवासी दीपक के रूप में हुई है। परिजनों ने घटना पर संदेह जताते हुए पुलिस से गहन जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार, दीपक रात के समय अपने दोस्त जोगिंद्र के साथ हिल टाउन सोसाइटी गया था। जोगिंदर पीर कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है। सोसाइटी पहुंचने के कुछ देर बाद ही दीपक 12वीं मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोस्त ने परिजनों को दी सूचना घटना के बाद जोगिंद्र ने ही दीपक के परिवार को फोन कर उसकी मौत की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल की ओर रवाना हुए। मृतक के परिजनों ने दीपक की मौत को संदिग्ध बताया है। उनका कहना है कि दीपक रात में दोस्त के साथ सोसाइटी गया था और कुछ ही देर में उसकी मौत की खबर मिली। वे इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष और विस्तृत जांच चाहते हैं। परिजन बोले- 12वीं मंजिल तक कैसे पहुंचा परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि यह स्पष्ट किया जाए कि दीपक 12वीं मंजिल तक कैसे पहुंचा, उस समय उसके साथ कौन-कौन मौजूद था, और वह बालकनी या किसी अन्य स्थान से नीचे कैसे गिरा। घटना की सूचना मिलने पर सोहना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की और पोस्टमार्टम कराया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किस कारण सोसाइटी में गया था युवक पुलिस अब घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दीपक सोसाइटी में किस उद्देश्य से गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही दीपक की मौत के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Source link
सोहना में 12वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत:दोस्त संग हिल टाउन सोसाइटी में पहुंचा था; परिजनों ने घटना पर जताया संदेह
