![]()
पलवल में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सुपरवाइजर की मौत हो गई। कैंप थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के नंगला सुखराम गांव निवासी रामगोपाल के रूप में हुई है। वह मानेसर स्थित एक निजी कंपनी में बतौर सुपरवाइजर कार्यरत था। रामगोपाल अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए बाइक से घर से निकला था। शिकायतकर्ता कृष्णा, जो मृतक का छोटा भाई है, ने बताया कि रामगोपाल जब केएमपी एक्सप्रेस-वे पर पलवल से मानेसर की ओर जा रहा था, तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामगोपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। छोटे भाई की शिकायत पर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज सूचना मिलने पर कैंप थाना के एसआई सचिन मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत एम्बुलेंस का प्रबंध कर घायल रामगोपाल को जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने रामगोपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर कृष्णा ने अपने बड़े भाई रामगोपाल के शव की शिनाख्त की। पुलिस ने कृष्णा की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
पलवल में एक्सीडेंट में कंपनी सुपरवाइजर की मौत:बाइक पर सवार होकर जा रहा, तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, यूपी का रहने वाला
