Headlines

बिलासपुर में जमानत के लिए काला-जादू, VIDEO:श्मशान घाट पर चीफ जस्टिस की तस्वीर, मछली रखकर तंत्र साधना, लोगों ने दौड़ाकर एक को पकड़ा




छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार की देर रात श्मशान घाट पर काला जादू और तंत्र साधना करने का कथित मामला सामने आाया है। मुक्तिधाम में चार युवक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा व दो अन्य दो लोगों की तस्वीर रखकर पूजा-पाठ कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही लोग श्मशान घाट पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। जबकि, तीन लोग भाग निकले। श्मशान घाट पर कथित तांत्रिक क्रिया में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली, जिसमें मछली, नींबू, सिंदूर और अन्य पूजा सामग्री मिले। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है। बता दें कि ग्राम देवरी स्थित श्मशानघाट में इससे पहले भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है, जिससे लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों को देर रात पता चला कि कुछ लोग श्मशान घाट पर काला-जादू और तंत्र साधना करने पहुंचे हैं। इसकी भनक लगते ही लोगों में हड़कंप मच गया। भीड़ जब श्मशानघाट पहुंची तो चारों युवक वहां से भागने लगे। ग्रामीणों को देखकर भागे, एक पकड़ाया
देर रात श्मशानघाट में लोगों की गतिविधियां देखकर ग्रामीणों को संदेह हुआ। काफी देर तक निगरानी करने के बाद ग्रामीण एकजुट होकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को देखते ही चारों युवक भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि अन्य मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल सीपत पुलिस को सूचना दी और पकड़े गए युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ऋषिकेश कुमार से पूछताछ कर रही है और मौके से मिली पूजा सामग्री व तस्वीरों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। सोशल मीडिया पर मिला था तंत्र साधना का उपाय
प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि युवक ऋषिकेश कुमार राजकिशोर नगर का रहने वाला है। पहले तो उसने इस तरह की तंत्र क्रिया करने से इनकार किया और गांव में घूमने आने की बात कहने लगा। वह खुद को बिल्डर बता रहा था। बताया जा रहा है कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से एक कथित तांत्रिक के संपर्क में आया, जिसके आरोपी के रिश्तेदारों को यह बताया गया कि श्मशानघाट में तांत्रिक क्रिया करने से एक मामले में जेल में बंद रिश्तेदार को जमानत मिल सकती है। चीफ जस्टिस समेत दो लोगों की तस्वीर रखकर तंत्र साधना
पूछताछ में यह भी पता चला है कि युवक का रिश्तेदार प्रियांशु बोले चाकूबाजी के केस में जेल में बंद है। जमानत के लिए उसकी हाईकोर्ट में याचिका लगी है। बताया गया कि चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर तंत्र साधना करने से उसे जमानत मिलने का दावा किया गया। इसके बाद चार लोग तंत्र साधना के लिए देवरी के श्मशानघाट पहुंचे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *