Headlines

कैथल में पकड़े पांच-पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश:मकान से 65 तौले सोना व 10 किलो चांदी चुराई, पंजाब के निवासी




कैथल में पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा चीका में एक मकान से करोड़ों रुपए के गहने व नकदी चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों 5-5 हजार रुपए के इनामी आरोपी हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोहन सिंह व धर्मबीर निवासी मौड़ मंडी जिला बठिंडा पंजाब के रूप में हुई है। उन्होंने 24 लाख रुपए, 60-65 तोले सोना व करीब 10 किलो चांदी चोरी की थी। बेटे के पास गया था मकान मालिक आर-3 चीका निवासी जय भगवान उर्फ ज्ञान गोयल की शिकायत अनुसार वह 8 जून को दोपहर करीब 12 बजे अपने बेटे के पास पंचकूला गया था। अगले दिन सुबह करीब 6:30 बजे उसके पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उसके घर के दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं। सूचना मिलने पर वह तुरंत चीका वापस पहुंचा। घर पहुंचने पर उसने देखा कि घर के सभी ताले टूटे हुए थे तथा सामान बिखरा पड़ा था। चीका थाना में दर्ज किया गया केस जांच करने पर घर में रखी करीब 24 लाख रुपए की नकदी, 60-65 तोले सोना तथा करीब 10 किलो चांदी गायब मिली। शिकायत के आधार पर थाना चीका में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएसआई बिजेंद्र की टीम द्वारा करते हुए आरोपी सोहन सिंह व धर्मबीर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम पर किया था हमला पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि पहले भी दोनों आरोपियों को 25 जून की रात्री स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा सिकंदर खेड़ी से बरसाना रोड़ से मुठभेड़ उपरांत काबू किया गया था। दोनों आरोपी पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में जिला जेल में बंद थे। दोनों आरोपी चीका में हुई उक्त चोरी के मामले में वांछित थे। उक्त मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। दोनों आरोपियों को अदालत के आदेशानुसार प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों पर कातिलाना हमला करने, चोरी आदि के 3-3 मामले दर्ज हैं। व्यापक पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों का न्यायालय से 4 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *