Headlines

श्योपुर में दो दिन से बारिश, 12.26 इंच गिरा पानी:पिछले साल 42.64 इंच बरसा था, धान की फसल को फायदा, बंजारा डेम ओवरफ्लो




श्योपुर जिले में शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश से किसानों और लोगों को राहत मिली है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह पानी धान और दूसरी खरीफ फसलों के लिए बहुत फायदेमंद माना जा रहा है। बारिश से खेतों में नमी बढ़ गई है। शनिवार, 8 अगस्त को जिले में औसतन 0.50 इंच बारिश दर्ज की गई। श्योपुर में 0.75 इंच, बड़ौदा में 0.75 इंच, कराहल में 0.71 इंच और वीरपुर में 0.28 इंच बारिश हुई, जबकि विजयपुर में पानी नहीं गिरा। नदियों में पानी की आवक और बंजारा डेम ओवरफ्लो दो दिन की बारिश से जिले की कई नदियों में पानी बढ़ गया है और वे उफान पर आ गई हैं। बंजारा डेम भी पूरी तरह भरकर ओवरफ्लो होने लगा है। धान की फसल को फायदा यह बारिश खास तौर पर धान के लिए बहुत जरूरी मानी जा रही है। किसानों का कहना है कि कई दिनों से बारिश न होने की वजह से फसलों को पानी की सख्त जरूरत थी। इस बारिश से खेतों को भरपूर नमी मिल गई है। पिछले साल से काफी कम हुई है बारिश जिले में इस साल अब तक हुई बारिश पिछले साल के मुकाबले काफी कम है। 1 जून से 8 अगस्त तक जिले में कुल 12.26 इंच औसत बारिश हुई है, जबकि पिछले साल इसी दौरान 42.64 इंच बारिश हो चुकी थी। जिले की सामान्य औसत बारिश 32.36 इंच मानी जाती है। ऐसे में किसानों को आने वाले दिनों में और बेहतर बारिश की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *